World Food Day 2024: इस वजह से मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस, जानें थीम समेत बाकी डिटेल

World Food Day 2024: प्रतीकात्मक तस्वीर (Image: istock)

World Food Day 2024: आज के वक्त में दुनिया भले ही काफी मॉर्डन हो गई है, लेकिन आज भी कुछ लोग रोटी के लिए तरसते हैं। दुनिया में कई देश भुखमरी जैसी गंभीर समस्या की चपेट में है। पूरी दुनिया में लोगों को खाने का महत्व, सुरक्षा और भुखमरी से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (World Food Day 2024) मनाया जाता है।

विकासशील और विकसित देशों ने भले ही काफी तरक्की कर ली हो लेकिन ग्लोबल स्तर पर आबादी के बढ़ने के साथ भुखमरी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। लोग खास तौर पर बच्चे कुपोषण का शिकार है, आइए जानते हैं इसके बारे में…

यह भी पढ़ें: Baba Siddique Net Worth : बांद्रा में घर, करोड़ों की कमर्शियल प्रॉपर्टी; जानिए कितने अमीर थे बाबा सिद्दीकी

विश्व खाद्य दिवस क्यों मनाया जाता है

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day 2024 In Hindi) को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को भुखमरी के प्रकोप के प्रति जागरूक करना है। एक तरफ कई लोग भूखे सोते है तो वही दूसरी तरफ कुछ लोग खाने की बर्बादी करते हैं।

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day 2024 in India) के जरिए लोगों को समझाने की कोशिश की जाती है कि खाने की बर्बादी नहीं होनी चाहिए।

खाने का बचाना और लोगों में बांटना काफी जरूरी है। ग्लोबल लेवल पर ऐसे दिवस को मनाए जाने से लोगों में जागरूकता आती हैं।

यह भी पढ़ें: Kojagiri Purnima 2024 Date : इस दिन है कोजागरी पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त समेत बाकी डिटेल्स

विश्व खाद्य दिवस का इतिहास । World Food Day History

साल 1945 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने विश्व खाद्य दिवस की स्थापना की थी। US की एजेंसी की ओर से इस दिन की शुरुआत साल 2014 में हुई। 2014 में इन दिन की शुरुआत के बाद से खाद्य सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है।

वही, एग्रीकल्चर के कई सारे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि वे खाने का महत्व समझते हुए भुखमरी की चपेट में आए लोगों की सहायता के लिए आगे आ सकें।

विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम

वैश्विक खाद्य चुनौतियों को दर्शाने के लिए FAO ने साल 2024 में खाद्य दिवस की थीम बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए खाने का अधिकार रखी गई है। FAO की इस थीम का उद्देश्य लोगों भोजन और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version