Kojagiri Purnima 2024 Date : इस दिन है कोजागरी पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त समेत बाकी डिटेल्स

Kojagiri Purnima 2024 Date (image: istock/canva)

Kojagiri Purnima 2024 Date : कोजागरी पूर्णिमा हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कोजागरी पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा, रास पूर्णिमा आदि नाम से भी जाना जाता है। आज की इस खबर में आज हम आपको कोजागरी पूर्णिमा की डेट, शुभ मुहूर्त समेत बाकी डिटेल बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में…

यह भी पढ़ें : LIC Jeevan Anand Policy: रोजाना के 45 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 25 लाख, जानिए क्या है गणित

Kojagiri Purnima 2024 Date in Hindi

कोजागरी पूर्णिमा की तिथि 16 अक्टूबर बुधवार को रात 8:40 बजे से लेकर 17 अक्टूबर गुरुवार को शाम 4:55 बजे तक है। इस दिन लक्ष्मी पूजा के लिए निशिता मुहूर्त की मान्यता है। 16 अक्टूबर को कोजागरी लक्ष्मी पूजा के लिए निशिता मुहूर्त प्राप्त हो रहा है, इस वजह से कोजागरी पूर्णिमा 16 अक्टूबर बुधवार को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024 Date In India: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानिए किस दिन मनाई जाएगी इस बार दिवाली

Kojagari Purnima 2024 Lakshmi Puja Muhurat

कोजागरी पूर्णिमा की रात 16 अक्तूबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 42 मिनट से देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक है। वही, पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की पूजा के लिए 50 मिनट का शुभ मूहूर्त प्राप्त हो रहा है।

 

लक्ष्मी पूजा मंत्र

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:.

 

लक्ष्मी पूजा विधि

  • घर की साफ सफाई कर लें।
  • शाम के वक्त में माता लक्ष्मी के लिए 7 मुखी दीपक जलाएं।
  • माता लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना पूजा स्थान पर लकड़ी की एक चौकी पर करें।
  • इसके बाद माता लक्ष्मी को अक्षत्, लाल गुलाब, कमल के फूल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धूप, दीप, गंध, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान लक्ष्मी मंत्र का उच्चारण करें।
  • माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएं।
  • आप अब श्री लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त, कनकधारा स्तोत्र आदि का पाठ करें।
  • आप शंख और घंटी की ध्वनि के साथ माता लक्ष्मी की आरती करें।
  • रात के वक्त में घर का मुख्य द्वार खोलकर रखें।
  • रात्रि जागरण करें।
  • माता लक्ष्मी जब विचरण करते आएंगी तो वे आपके घर में भी पधारेंगी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version