Anushka Sharma Virat Kohli Second Child : अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, रखा ये नाम…

Anushka Sharma Virat Kohli Second Child : 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर खुशखबरी आई है। किंग कोहली दूसरी बार पिता बन गए है। मंगलवार को अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। कपल ने अपने बच्चे का नाम ‘अकाय’ रखा है। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बच्चे की झलक शेयर नहीं की है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मंगलवार रात को एक नोट में अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, “हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 15 फरवरी 2024 को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूब सूरत वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’ विराट ने यह भी लिखा, ‘हमारी आपसे गुजारिश है कि आप सब हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1 महीने से विराट कोहली क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पारिवारिक वजहों से ही उन्होंने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया था। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने तब कुछ नही कहा था।

विराट कोहली की यह पोस्ट काफी वायरल हो गई है। फैंस हो या फिर सेलिब्रिटी सभी लोग अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बधाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/C3ku8K6IBCc/?igsh=MTlpNGhld3RvdTB2Yw==

11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी।

अनुष्का ने शादी के 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया था।

जानिए क्या है अकाय का अर्थ

अकाय मूलत: सस्कृत का शब्द है. अकाय का अर्थ होता है जिसका कोई तय आकार ना हो अर्थात वो निराकार हो।

Leave a Comment

Exit mobile version