Home / मध्यप्रदेश न्यूज / MP सरकार की कल्याणी विवाह योजना, सरकार दे रही 2 लाख रुपये की सहायता, जानें कैसे करें आवेदन

MP सरकार की कल्याणी विवाह योजना, सरकार दे रही 2 लाख रुपये की सहायता, जानें कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना 2026, मध्य प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना, MP Kalyani Vivah Sahayata Yojana, विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपये, मुख्यमंत्री विवाह सहायता योजना MP, विधवा पुनर्विवाह आर्थिक सहायता, MP सरकारी योजना 2026, कल्याणी विवाह योजना आवेदन प्रक्रिया, मध्य प्रदेश महिला सहायता योजना

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की विधवा महिलाओं को दोबारा विवाह के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु ‘मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना’ चला रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा यह राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, ताकि उन्हें नई जिंदगी शुरू करने में आर्थिक सहयोग मिल सके।

कौन कर सकता है मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के लिए आवेदन?

– इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
– न्यूनतम आयु 18 वर्ष या अधिक हो |
– आयकरदाता न हो |

यह भी पढ़ें: Business Idea : मोटी कमाई कराएगा ये बिजनेस, आसानी से ऐसे करें शुरू

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में आवदेन के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

– आधार कार्ड
– मूल निवास प्रमाण पत्र
– आय प्रमाण पत्र
– बैंक खाते की जानकारी
– पासपोर्ट साइज फोटो
– आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
– आयु प्रमाण पत्र
– राशन कार्ड आदि।

यह भी पढ़ें: Irfan Razack Success Story: दर्जी की दुकान में सिलते थे कपड़े; आज है अरबों का कारोबार

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में ऑफलाइन आवदेन के लिए प्रक्रिया क्या है?

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में आवदेन के लिए लाभार्थी को अपने जिले के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कलेक्टर कार्यालय या संबंधित विभाग में जाना होगा। वहां से उन्हें इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरकर जरूरी दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

इसके बाद आवेदन पत्र उसी कार्यालय में जमा करना होगा। अधिकारी दस्तावेजों और पात्रता की जांच करेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिया जाता है।

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के बारे में

मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना

विषयजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना
राज्यमध्य प्रदेश
उद्देश्यविधवा महिलाओं के पुनर्विवाह के लिए आर्थिक सहायता देना
सहायता राशिअधिकतम 2 लाख रुपये
राशि ट्रांसफर का तरीकासीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में DBT के माध्यम से
लाभार्थीमध्य प्रदेश की पात्र विधवा महिलाएं
जरूरी पात्रतामहिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए
न्यूनतम आयु18 वर्ष या उससे अधिक
आयकर नियमआवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
आवेदन कहां करेंसामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग / कलेक्टर कार्यालय / संबंधित विभाग
आवेदन प्रक्रियाफॉर्म प्राप्त करें → जानकारी भरें → दस्तावेज लगाएं → कार्यालय में जमा करें
जरूरी दस्तावेजआधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो, आधार लिंक मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि
सत्यापन प्रक्रियाविभाग द्वारा दस्तावेज और पात्रता की जांच
लाभ मिलने की प्रक्रियासत्यापन पूरा होने के बाद सहायता राशि जारी की जाती है
महत्वपूर्ण सूचनायोजना की राशि, पात्रता और प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकती है
सलाहआवेदन से पहले संबंधित सरकारी विभाग से जानकारी की पुष्टि जरूर करें

( डिस्क्लेमर : योजना से जुड़ी राशि, पात्रता या प्रक्रिया में समय-समय पर बदलाव संभव है। आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग से जानकारी की पुष्टि जरूर करें।)

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *