Home / मध्यप्रदेश न्यूज / Ambedkar Jayanti Bank Holiday: आज 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे या खुले? यहां देखें सरकारी अपडेट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: आज 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे या खुले? यहां देखें सरकारी अपडेट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: अंबेडकर जयंती के मौके पर आज मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी अवकाश का ऐलान किया है।  बता दें कि आज बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान बंद है। इस संबंध में मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है।

सरकार के आदेश के अनुसार, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत यह अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेशभर में 7 हजार से ज्यादा बैंक शाखाएं इस दिन बंद रहेंगी। वहीं करीब 40 हजार बैंक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बिजली विभाग का बड़ा अपडेट: मोहखेड़-देवगढ़ समेत कई गांवों में लाइन मेंटेनेंस के चलते रहेंगी बिजली बंद, देखें पूरा शेड्यूल

9 अप्रैल को वित्त मंत्रालय जारी कर चुका लेटर

इससे पहले वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र 9 अप्रैल के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, वित्तीय संस्थान एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें: Chhindwara Best Tourism Places: ये है छिंदवाड़ा में बेहतर घूमने की जगह, चेक करें लिस्ट

बता दें कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों पर भी लागू करने का निर्णय लिया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *