Home / मध्यप्रदेश न्यूज / Ladli Behna Yojana 35th Installment : गुड न्यूज, कल लाड़ली खाते में आयेंगे 35वीं किस्त के 1500 रूपए

Ladli Behna Yojana 35th Installment : गुड न्यूज, कल लाड़ली खाते में आयेंगे 35वीं किस्त के 1500 रूपए

Ladli Bhena Yojana

Ladli Behna Yojana 35th Installment Date: लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहना के लिए गुड न्यूज है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना की 35वीं किस्त जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है। बता दे कि प्रदेश सरकार यहां योजना पात्र लाड़ली बहनों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए चल रही है। इस योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दी जाती है…

इस दिन खाते में आयेंगे लाड़ली बहना योजना की 35वीं के 1500 रुपए

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल 2026, रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस अलावा सीएम कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

यहां भी पढ़ें: Best Tourist Places In Chhindwara: ये है खूबसूरत घूमने लायक जगह, जानिए नाम

किन महिलाओं को मिलता है इस योजना का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित महिलाएं उठा सकती है। हालांकि अगर महिला के परिवार की आय 2.5 लाख से ज्यादा है, तो वो इसका फायदा नहीं उठा सकती हैं।

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
– यहां अपना मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करें और लॉग इन करें।
– फिर होम पेज पर दिख रहें फाइनल लिस्ट का ऑप्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड और ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
– आपको अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करना है।
– अब स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी।
– इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।

लाड़ली बहनों को कब से मिलेंगे 3000 रुपये?

इस योजना के तहत मौजूदा समय में पात्र लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि मिलती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके है कि बहनों को इस योजना के तहत हर 3000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, राशि धीरे धीरे बढ़ाई जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक, आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये महीना करने का लक्ष्य है।

Tagged:

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *