Home / छिंदवाड़ा / छिंदवाड़ा में आज का मौसम, 4 अप्रैल 2026: कहीं तेज हवा तो कहीं बारिश, आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

छिंदवाड़ा में आज का मौसम, 4 अप्रैल 2026: कहीं तेज हवा तो कहीं बारिश, आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट

chhindwara me aaj ka mosam

छिंदवाड़ा में आज यानी 4 अप्रैल 2026 को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। महीने की शुरुआत से ही जिले में मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले मुख्यालय के आस-पास तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को गांगीवाड़ा के आस-पास के क्षेत्रों में तेज आंधी तुफान के चलते परासिया मुख्यमार्ग में कई पेड़ धराशायी हो गए। जिसे मार्ग में लंबा जाम लग गया।

शनिवार, 4 अप्रैल को भी बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसा, छिंदवाड़ा जिले में शनिवार को भी बादल एवं बारिश की संभावना जताई है। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिनभर हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है साथ ही कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Chhindwara Best Tourism Places: ये है छिंदवाड़ा में बेहतर घूमने की जगह, चेक करें लिस्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विभाग ने खरगोन, देवास, खंडवा, मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर,समेत अनेक जिलों में भी गरज और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने पशुपालकों से अपने पशुओं को सुरक्षित शेड में रखने को कहा गया है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे बारिश और आंधी के दौरान सिंचाई, उर्वरक एवं कीटनाशक का छिड़काव न करें।

यह भी पढ़ें:

अगले दो दिन तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर भी दिख सकता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *