Ladli Behna Yojana 34vi Kist: मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के लिए गुड न्यूज है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करने के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाती है। अब तक इस योजना के तहत 33 किस्त जारी हो गई है। अब इस योजना की 34वीं किस्त जारी होनी है…
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त कब जारी होगी?
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपये 13 मार्च 2026 को ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।
बता दें कि 13 मार्च को सीएम मोहन यादव ग्वालियर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
साथ ही, वे भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए जरूरी खबर: छिंदवाड़ा में फसल पंजीयन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट
किन बहनों के खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि?
जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा हो गई है। उनके खाते में मार्च की किस्त नहीं आएगी।लाड़ली बहना योजना के सॉफ्टवेयर में बाय डिफॉल्ट यह सेटिंग है कि 60 साल से ऊपर की महिलाओं के नाम स्वतः योजना की पात्रता सूची से बाहर कर दिए जाते हैं।
आपके खाते में राशि आएगी या नहीं कैसे करें चेक?
अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपके खाते में पैसे आते ही आपको नोटिफिकेशन मिलेगा। आप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भी अपनी स्थिति चेक कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Passport Renewal Online : पासपोर्ट ऑनलाइन रिन्यू कराना है आसान, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता
- मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी होना जरुरी है।
- विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
- आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 1 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।
लाड़ली बहना योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
- जिनके स्वयं / परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित सालाना आय 2.5 लाख से ज्यादा हो।
- जिनके स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।








