Home / मध्यप्रदेश न्यूज / Ladli Behna Yojana 34th Installment Date: लाड़ली बहनों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, जानें कब आ सकते हैं 34वीं किस्त के 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana 34th Installment Date: लाड़ली बहनों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, जानें कब आ सकते हैं 34वीं किस्त के 1500 रुपये

Ladli Bhena Yojana 34vi kist, Ladli Bhena Yojana , Ladli Bhena Yojana news, Ladli Bhena Yojana news in hindi

Ladli Behna Yojana 34 Installment Date: मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना चला रही है। इस योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की राशि दी जाती है। अब तक इस योजना की 33 किस्त जारी हो गई है। अब महिलाओं को 34वीं किस्त का काफी बेसब्री से इंतजार है। 

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त कब आ सकती है?

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने 33वीं किस्त 14 फरवरी को जारी की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि 34वीं किस्त भी मार्च के दूसरे हफ्ते में आ सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ़ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं  किया गया है।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए जरूरी खबर: छिंदवाड़ा में फसल पंजीयन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट

1500 या 3000 लाड़ली बहनों के खाते में कितने रुपये आएंगे?

बता दें कि लाड़ली बहनों के खाते में इस बार भी 1500 रुपये की राशि आएगी। महिलाओं को 3000 रुपये मिलेंगे। सीएम मोहन यादव इसका ऐलान भी कर चुके हैं। सीएम ने इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाने की बात कही है। वहीं सीएम ने जहां पहले 3000 रुपए की राशि 2028 तक बढ़ाने का ऐलान किया था।

लाड़ली बहना योजना का लाभ किन बहनों को मिलता है?

  • मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता है।
  • लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला को विवाहित होनी चाहिए इसमें विधवा, तलाकशुदा और छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Chhindwara Best Tourism Places: ये है छिंदवाड़ा में बेहतर घूमने की जगह, चेक करें लिस्ट

लाड़ली बहना योजना का लाभ किन महिलाओं को नहीं मिलता है?

  • अगर महिला के परिवार या महिला आयकर देती है।
  • महिला या उनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है।

कैसे चेक करें योजना की लिस्ट में अपना नाम

लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं। इसे आप काफी आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। उसके बाद अंतिम सूची के टैब पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें। ओटीपी सबमिट करने के बाद लिस्ट खुल जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *