बिजली विभाग द्वारा 19 केवी फीडर की लाइन मेंटेनेंस और ट्री कटिंग का काम किया जा रहा है। इस वजह से विभाग ने अलग-अलग तारीखों पर मेंटेनेंस का कार्यक्रम तय किया है। इस निर्धारित कार्यक्रम के चलते महलपुर, सारोठ, मोहखेत समेत कई एरिये में अलग-अलग दिन बिजली कटौती होने वाली है। ऐसे में यहां चेक करें आपके गांव में कब बिजली नहीं आएगी…
- निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को देवगढ़ डीएल टाउन क्षेत्र में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइन मेंटेनेंस का काम किया गया।
- इसके बाद 12 अप्रैल 2026, रविवार को टाउन में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम किया जाएगा।
- 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को छावड़ी डीएल में इसी समय पर बिजली लाइन की मरम्मत और पेड़ों की कटाई का काम होगा।
- इसके अलावा 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को सारोठ मिक्स में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस किया जाएगा।
22 अप्रैल 2026, बुधवार को मोहखेड़ डीएल में और 25 अप्रैल 2026, शनिवार को वाटर वक्स में भी इसी समय के दौरान लाइन मेंटेनेंस और ट्री कटिंग का काम किया जाएगा।

बिजली सप्लाई रहेगी बंद
इस दौरान काम को सुरक्षित तरीके से करने के लिए तय समय में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग का कहना है कि जब तक लाइन पूरी तरह बंद नहीं होती, तब तक कर्मचारी सुरक्षित तरीके से काम नहीं कर सकते। इसलिए कुछ समय के लिए बिजली बंद करना जरूरी होता है।
इस काम में अनिल कुमार पाटिल, सोनू साहू और शिवराज पवार सहित विभाग के कर्मचारी शामिल रहेंगे। वे तय जगहों पर जाकर लाइन की जांच, मरम्मत और पेड़ों की छंटाई करेंगे, ताकि आगे चलकर बिजली से जुड़ी परेशानियां कम हो सकें।
बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय समय के दौरान होने वाली असुविधा को समझें और पहले से जरूरी काम निपटा लें। विभाग ने इसके लिए खेद भी जताया है साथ ही यह भी बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर बिजली सप्लाई का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana 35th Installment : गुड न्यूज, कल लाड़ली खाते में आयेंगे 35वीं किस्त के 1500 रूपए








