Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana 34 Installment: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए गुड न्यूज है। बता दें कि लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त आज जारी होने वाली है। इस योजना को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में शुरू की है। इसमें हर महीने राज्य की पात्र बहनों के खाते में 1500 रुपये की राशि भेजी जाती है।
आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त
आज 13 मार्च 2026 को लाड़ली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में 34वीं किस्त की ₹1836 करोड़ की राशि अंतरित होने वाली है। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए 1500-1500 रुपये की राशि खाते में ट्रांसफर करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के मुखिया ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट में एक पोस्ट के जरिए दी।
आपके खाते में 1500 रुपये आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक
– आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
– अपना मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करें और लॉग इन करें।
– होम पेज पर दिख रहें फाइनल लिस्ट का ऑप्शन पर क्लिक करें।
– मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड और ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
– अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
– अब स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी।
– इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए जरूरी खबर: छिंदवाड़ा में फसल पंजीयन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट
3000 रुपये कब से मिलेंगे?
मौजूदा समय में लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा पात्र लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि मिलती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके है कि बहनों को इस योजना के तहत हर 3000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, राशि धीरे धीरे बढ़ाई जाएगी।
प्रदेश सरकार के मुताबिक, आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक इस राशि को 3000 रुपये महीना करने का लक्ष्य है।








