मध्यप्रदेश के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। राज्य सरकार ने कहा है कि “अन्नदाता की मेहनत को पूरा सम्मान, उपज का मिलेगा बेहतर दाम” के संकल्प के साथ इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचते दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार
कब से शुरु हो रही है गेहूं की खरीदी?
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X (Twitter) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्य मंत्री द्वारा एक्स पर दी जानकारी के मुताबिक, राज्य में गेहूं खरीदी की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में की जाएगी।
वहीं, 15 अप्रैल 2026 से प्रदेश के शेष सभी संभागों में खरीदी प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को समय पर उनकी उपज का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
इस बार कितना है समर्थन मूल्य?
इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही किसानों को अतिरिक्त लाभ देते हुए 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जाएगा, जिससे कुल कीमत और अधिक आकर्षक हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Chhindwara Best Tourism Places: ये है छिंदवाड़ा में बेहतर घूमने की जगह, चेक करें लिस्ट
कितने लोगों ने कराया अभी तक रजिस्ट्रेशन?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष करीब 19 लाख 4 हजार किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। इससे यह स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं।








