MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment Date : केंद्र सरकार की तरह ही मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) चला रही है। प्रदेश सरकार ने अब तक इस योजना की 13 किस्त जारी कर दी है। अब किसान को इस योजना की 14वीं किस्त का काफी बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana 34th Installment: खुशखबरी! इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आ सकती है?
वन इंडिया ने अधिकारियों और विभागीय सूत्रों के हवाले से बताया कि 14वीं किस्त जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। पहले यह किस्त शिवरात्रि 15 फरवरी के आसपास आने की उम्मीद थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘सिंगल क्लिक’ के जरिए यह राशि करोड़ों किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
इन किसानों की 14वीं किस्त अटक सकती है
ई-केवाईसी
अगर किसान ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी 14वीं किस्त अटक सकती हैं।
आधार लिंकिंग
अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो भी अगली किस्त खाते में आने में दिक्कत हो सकती है।
लैंड रिकॉर्ड्स
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन (Verification) अधूरा होने से भी आपकी अगली किस्त रूक सकती है।
यह भी पढ़ें: किसानों के लिए जरूरी खबर: छिंदवाड़ा में फसल पंजीयन शुरू, जानें क्या है लास्ट डेट
अपना नाम लिस्ट में ऐसे चेक करें
किसान मध्य प्रदेश सरकार के ‘सारा’ पोर्टल (SAARA Portal – saara.mp.gov.in) पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले ‘SAARA’ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर या PM-Kisan ID दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर ‘Search’ बटन दबाएं।
- आपकी किस्तों का पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जाएगा।








