छिंदवाड़ा जिले के किसानों के लिए जरूरी खबर है। जिले में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की फसलों का पंजीयन शुरू हो चुका है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसल का पंजीयन नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि फसल पंजीयन की अंतिम तिथि क्या है और किसान कहां-कहां से अपना पंजीयन करवा सकते हैं।
जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खेती करने वाले सभी किसानों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके लिए उन्होंने सहकारी समितियों के प्रबंधकों, कृषि विभाग के अधिकारियों, कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधकों, राजस्व विभाग के पटवारियों और तहसीलदारों सहित पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को किसानों को पंजीयन केंद्रों तक लाकर उनका पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पंजीयन कराने की आखिरी डेट कब है?
गेहूं फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि चना एवं मसूर के लिए 16 मार्च तथा सरसों के लिए अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है।
पंजीयन कैसे कराया जा सकता है?
शासन के निर्देशानुसार, जिले की 88 सहकारी समितियों सहित कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र, साइबर कैफे तथा स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों फसलों का पंजीयन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Chhindwara News: इतना सस्ता समोसा! मात्र 5 रुपए में मिल रहा समोसा; वीडियो हुआ वायरल
यह भी पढ़ें : Best Tourist Places In Chhindwara: ये है खूबसूरत घूमने लायक जगह, जानिए नाम








