छिंदवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा है।कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 34 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹68,000 बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। छिंदवाड़ा एसपी ने X (Twitter) पर लिखा कि टीम की त्वरित रेड से ये सफलता मिली है।
यह भी पढ़ें: Chhindwara Best Tourism Places: ये है छिंदवाड़ा में बेहतर घूमने की जगह, चेक करें लिस्ट
टीम की त्वरित रेड से मिली सफलता
छिंदवाड़ा एसपी ने X (Twitter) पर लिखा, ‘ 🚨 कोतवाली पुलिस छिंदवाड़ा की सख्त कार्यवाही 🚨
प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट बेचते हुए एक दुकानदार को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।
🔹 34 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (कीमत ₹68,000) जब्त
🔹 आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज
🔹 टीम की त्वरित रेड से मिली सफलता ‘
कुण्डीपुरा पुलिस की भी बड़ी कार्रवाई
एक अन्य खबर के अनुसार, थाना कुण्डीपुरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर निसार अली उर्फ चंडाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी के कब्जे से 1.492 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब ₹20,000) जप्त किया गया।









